Trending

Amit Shah आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर

Amit Shah Embarks on Two-Day Gujarat Visit Starting Today

गुजरात/प्रतिनिधी : केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अपने संसदीय क्षेत्र गांधीनगर समेत राज्य की कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा करेंगे। दौरे के पहले दिन गृह मंत्री सरखेज-गांधीनगर राजमार्ग के आधुनिकीकरण कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे। साथ ही ‘ग्रीन लोकसभा’ अभियान के तहत गांधीनगर में चल रहे वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

यह भी पढ़िएः
Sikkim स्थापना दिवस पर PM मोदी की शुभकामनाएं

अमित शाह क्षेत्र में जल संकट से निपटने के लिए तालाबों के जीर्णोद्धार और इंटरलिंकिंग परियोजनाओं की स्थिति भी जांचेंगे। इसके अलावा GUDC और माणसा नगरपालिका के विकास कार्यों की समीक्षा भी उनके कार्यक्रम में शामिल है। गृह मंत्री सार्वजनिक अस्पतालों की व्यवस्थाओं, “रामशे बालक – खिलेशे बालक” अभियान तथा घाटलोडिया, वेजलपुर, नारणपुरा और साबरमती क्षेत्रों के नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ भी अहम बैठकें करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker