Sikkim स्थापना दिवस पर PM मोदी की शुभकामनाएं
PM Modi Extends Greetings on Sikkim Statehood Day
विशेष/प्रतिनिधी : सिक्किम के 50वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने राज्य की जनता को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर जारी संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के विकास में सिक्किम का योगदान अमूल्य रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का स्थापना दिवस विशेष महत्व रखता है क्योंकि सिक्किम अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे कर रहा है। प्रधानमंत्री ने अपनी हालिया सिक्किम यात्रा को याद करते हुए कहा कि वहां की जनता से मिला स्नेह और प्रेम उन्हें हमेशा याद रहेगा।
यह भी पढ़िएः India-UAE के बीच बड़े ऊर्जा और रक्षा समझौते
उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार आने वाले समय में भी राज्य के विकास और प्रगति के लिए हर संभव सहयोग जारी रखेगी। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने भी राज्यवासियों को बधाई देते हुए कहा कि पूर्णतः जैविक राज्य बनने और पर्वतीय पर्यटन को नई पहचान देने में सिक्किम की उपलब्धियां पूरे देश के लिए प्रेरणादायक हैं।



