Trending

India-UAE के बीच बड़े ऊर्जा और रक्षा समझौते

Major Energy and Defense Agreements Between India and the UAE

विशेष/प्रतिनिधी : भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। प्रधानमंत्री Narendra Modi और यूएई के राष्ट्रपति Mohamed bin Zayed Al Nahyan के बीच अबू धाबी में हुई उच्च स्तरीय वार्ता के बाद ये फैसले लिए गए। यूएई ने भारत में 5 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश का भी ऐलान किया है।

यह भी पढ़िएः
CBSE ने शुरू की 12वीं रिजल्ट समीक्षा प्रक्रिया

दोनों देशों के बीच रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार, एलपीजी की दीर्घकालिक आपूर्ति और रक्षा सहयोग को लेकर समझौते हुए हैं। इंडियन स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व्स लिमिटेड और अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी के बीच हुए समझौते से भारत की ऊर्जा सुरक्षा और मजबूत होगी। इसके तहत यूएई की हिस्सेदारी भारत के रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार में बढ़ेगी।

इसके अलावा रक्षा तकनीक, नवाचार और क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देने पर भी सहमति बनी। प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई पर हालिया हमलों की कड़ी निंदा करते हुए भारत की एकजुटता जताई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker