CBSE ने शुरू की 12वीं रिजल्ट समीक्षा प्रक्रिया
CBSE Initiates Class 12 Result Review Process
दिल्ली/प्रतिनिधी : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी Central Board of Secondary Education ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा शुरू की है। बोर्ड ने निष्पक्ष, पारदर्शी और समान मूल्यांकन प्रक्रिया के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए दो चरणों वाली समीक्षा प्रणाली लागू की है। पहले चरण में छात्र अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए 19 से 22 मई तक आवेदन किया जा सकता है और प्रति विषय 700 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। छात्र इन कॉपियों को डाउनलोड कर अपने उत्तरों की जांच कर सकेंगे।
यह भी पढ़िएः Netherlands पहुंचे पीएम मोदी, हुआ भव्य स्वागत
दूसरे चरण में छात्र अंकन में किसी विसंगति के सत्यापन या विशेष उत्तरों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया 26 से 29 मई के बीच ऑनलाइन पूरी की जाएगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक चरण के लिए केवल एक ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा और सभी आवेदन निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य होगा।



