Trending

Netherlands पहुंचे पीएम मोदी, हुआ भव्य स्वागत

PM Modi Arrives in the Netherlands; Accorded a Grand Welcome

विशेष/प्रतिनिधी : प्रधानमंत्री Narendra Modi अपनी पांच देशों की यात्रा के दूसरे चरण में नीदरलैंड पहुंच गए हैं। एम्स्टर्डम के शिफोल हवाई अड्डे पर उनका भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री का स्वागत रियर एडमिरल और नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री ने किया। यह पीएम मोदी की नीदरलैंड की दूसरी आधिकारिक यात्रा है और नई डच सरकार के गठन के बाद दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की यह पहली मुलाकात मानी जा रही है।

यह भी पढ़िएः
Ramshet Thakur को फडणवीस ने बताया आधुनिक एकलव्य

अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी, नीदरलैंड के राजा Willem-Alexander और प्रधानमंत्री Rob Jetten से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच व्यापार, तकनीक, कृषि, जल प्रबंधन और रक्षा सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा पीएम मोदी प्रमुख डच कंपनियों के सीईओ से संवाद करेंगे और भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker