Trending

Birthday Celibration : लोकनेता रामशेठ ठाकुर आधुनिक एकलव्य हैं -देवेंद्र फडणवीस

पनवेल (प्रतिनिधि) लोकनेता रामशेठ ठाकुर की प्रेरक जीवन यात्रा इस बात का ज्वलंत उदाहरण है कि कैसे एक साधारण व्यक्ति असाधारणता के शिखर पर पहुंच सकता है। उन्होंने अपने कार्यों से यह साबित कर दिया है कि संघर्ष, कड़ी मेहनत, ईमानदारी और समाजसेवा के जरिए व्यक्ति लोगों के दिलों पर राज कर सकता है। जिस रयत शिक्षण संस्था ने उन्हें गढ़ा, संस्कार दिए और उनके जीवन को दिशा दी; उसी मातृ संस्था को 135 करोड़ रुपये से अधिक की गुरुदक्षिणा देकर उन्होंने आधुनिक युग के ‘एकलव्य’ की पहचान को अक्षरशः सही साबित किया है। यह सिर्फ़ दान नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कृति और गुरु के ऋण के प्रति उनकी अपार कृतज्ञता है। यह उद्गार हैं राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के. रामशेठ ठाकुर के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आय़ोजित अभिष्ट चिंतन समारोह में मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद को सम्मानित करते हुए यह वक्तव्य कहे. उन्होंने कहा कि आज हम जो सम्मान कर रहे हैं, वह सिर्फ़ किसी व्यक्ति का सम्मान नहीं है; यह आम आदमी में छिपी असाधारण शक्ति, ज़िद और समाज के प्रति समर्पण की भावना का गौरवगान है। यह उस शख्सियत को सलाम करने का सुनहरा मौका है, जिसने अपनी सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद भी अपनी मिट्टी, अपने संस्थान और अपने लोगों से जुड़ाव बनाए रखा। जैसे महाभारत में एकलव्य ने अपने गुरु के लिए सब कुछ कुर्बान कर दिया था, वैसे ही हमारे जननेता रामशेठ ठाकुर, जो अपने काम से समाज का ऋण चुकाते हैं और शिक्षा को जीवन का सबसे बड़ा साधन मानते हैं, सही मायने में आधुनिक युग के ‘एकलव्य’ हैं.

विकास का सशक्त नेतृत्व हैं लोकनेता रामशेठ ठाकुर -नितिन गडकरी

राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि रामशेठ ठाकुर गरीबों के स्तंभ, संपूर्ण समाज के प्रेरणास्रोत, महान समाजसेवी एवं जीवन भर आम लोगों के अधिकारों के लिए काम करने वाले नेता हैं. पूर्व सांसद लोकनेता रामशेठ ठाकुर के अमृत महोत्सव जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित अभिष्ठचिंतन समारोह में मुख्यमंत्री ने जनार्दन भगत शिक्षण प्रसारक संस्था द्वारा संचालित रामशेठ ठाकुर पब्लिक स्कूल के नए अत्याधुनिक भवन का उद्घाटन किया. इस दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, विधायक महेश बालदी, विधायक प्रशांत ठाकुर, विधायक मंदाताई म्हात्रे समेत सामाजिक, शैक्षणिक, राजनीतिक, प्रशासनिक, कला, खेल, सांस्कृतिक, चिकित्सा एवं कानूनी क्षेत्रों से हजारों गणमान्य व्यक्ति, शुभचिंतक एवं आम जनता मौजूद रही जिनके सानिध्य में यह समारोह ऐतिहासिक बन गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और गणमान्य लोगों ने लोकनेता रामशेठ ठाकुर और उनकी पत्नी श्रीमती शकुंतला ठाकुर को शॉल, गुलदस्ता, चंपा के फूलों की माला और सम्मान चिह्न भेंट किया। असंख्य जनों ने लोकनेता रामशेठ ठाकुर के प्रति अपना सम्मान, प्यार और आभार व्यक्त किया।

उल्वे नोड, सेक्टर 12 के रामशेठ ठाकुर मैदान में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि राज्य के वन मंत्री गणेश नाइक, सांस्कृतिक मंत्री एड. आशीष शेलार, महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे,  भूमि विकास मंत्री भरत गोगावले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं रायगढ़ के सांसद सुनील तटकरे, मावल लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्रीरंग बारणे, विधायक दिलीप वलसे पाटिल, विधायक रविशेठ पाटिल, विधायक मंदा म्हात्रे, विधायक महेंद्र दलवी, विधायक विक्रांत पाटिल, विधायक ज्ञानेश्वर म्हात्रे, पूर्व सांसद धैर्यशील पाटिल, खास तौर पर उपस्थित रहे.

गरीब परिवार से निकलकर समाज में अपनी अलग जगह बनाने के लिए संघर्ष करने वाले जननेता रामशेठ ठाकुर ने शिक्षा, समाज सेवा, स्वास्थ्य, खेल, सांस्कृतिक क्षेत्र और आपदा पीड़ितों की मदद जैसे कई तरीकों से समाज में अहम योगदान दिया है। उन्होंने हज़ारों युवाओं को रोज़गार, शिक्षा और सामाजिक मदद देने के लिए लगातार काम किया है और उनके नेतृत्व में कई शैक्षणिक और सामाजिक संस्थाएँ बनाई गईं। राजनीति में सक्रिय होने के बावजूद, जननेता रामशेठ ठाकुर मुख्य रूप से एक ऐसे नेता के रूप में जाने जाते हैं जो हमेशा सामाजिक कामों को प्राथमिकता देते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker