PM Modi अबू धाबी दौरे पर, ऊर्जा सुरक्षा पर जोर
PM Modi on Abu Dhabi Visit Tomorrow; Emphasis on Energy Security
दिल्ली/प्रतिनिधी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल से 20 मई तक पांच देशों की महत्वपूर्ण विदेश यात्रा पर रवाना होंगे। इस दौरे के पहले चरण में वे संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी पहुंचेंगे, जहां उनकी मुलाकात यूएई के राष्ट्रपति Mohamed bin Zayed Al Nahyan से होगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेता ऊर्जा सहयोग, व्यापार, तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, खाद्य सुरक्षा और क्षेत्रीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा करेंगे।
यह भी पढ़िएः PM Modi की अपील पर डिप्टी CM ने लौटाई पायलट कार
पिछले पांच महीनों में दोनों नेताओं की यह दूसरी मुलाकात होगी। जनवरी में नई दिल्ली में हुई पिछली बैठक में भी दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया था। इस बार बातचीत में भारत की ऊर्जा सुरक्षा प्रमुख मुद्दा रहेगी, क्योंकि पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारत स्थिर तेल आपूर्ति सुनिश्चित करना चाहता है। साथ ही यूएई में रहने वाले 40 लाख से अधिक भारतीयों के हितों और कल्याण पर भी चर्चा होने की संभावना है।



