Trending
India-Costa Rica रिश्तों को मिली नई मजबूती
India-Costa Rica Ties Gain New Strength
विशेष/प्रतिनिधि : भारत और कोस्टा रिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में विदेश राज्य मंत्री Pabitra Margherita ने अपनी कोस्टा रिका यात्रा के दौरान कोस्टा रिका के विदेश मंत्री मैनुअल तोवर के साथ अहम बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और बहुपक्षीय सहयोग सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति बनी।
यह भी पढ़िएः National Technology Day पर पीएम मोदी का संदेश
विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि भारत और कोस्टा रिका बहुपक्षवाद, लोकतंत्र और नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बढ़ावा देने के समान मूल्यों में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात दोनों देशों के संबंधों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण साबित होगी।



