Trending

SRA जनता दरबार में 150 शिकायतों का समाधान

150 Grievances Resolved at SRA Janata Darbar

मुंबई/प्रतिनिधि : केंद्रीय मंत्री Piyush Goyal ने नॉर्थ मुंबई के नागरिकों को भरोसा दिलाया कि किसी भी व्यक्ति को बेघर नहीं होने दिया जाएगा। इसी संकल्प के तहत मुंबई में आयोजित SRA जनता दरबार में उन्होंने करीब 150 शिकायतों का समाधान किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान गोयल ने दहिसर नदी रिवाइटलाइज़ेशन एवं ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट के पहले चरण का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से पर्यावरण संरक्षण के साथ क्षेत्र की सुंदरता और नागरिक सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा।

यह भी पढ़िएः
IPL 2026: प्लेऑफ की जंग में पंजाब बनाम दिल्ली

मलाड वेस्ट में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में गोयल ने गर्भवती महिलाओं के लिए न्यूट्रिशन मटेरियल वितरण अभियान की शुरुआत की। इसके अलावा वह बोरीवली उपनगर स्थित योगेश्वर महादेवी मंदिर के जीर्णोद्धार और उद्घाटन समारोह में भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मंदिर केवल पूजा स्थल नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और देश की शक्ति के केंद्र हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker