Trending

IPL 2026: प्लेऑफ की जंग में पंजाब बनाम दिल्ली

IPL 2026: Punjab vs Delhi in the Battle for the Playoffs

विशेष/प्रतिनिधि : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 55वें मुकाबले में आज Punjab Kings और Delhi Capitals की टीमें धर्मशाला के खूबसूरत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। प्ले-ऑफ की दौड़ को देखते हुए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करने की कोशिश करेगी, जबकि अक्षर पटेल की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स सातवें स्थान से ऊपर पहुंचने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

यह भी पढ़िएः
Nagpur में नितिन गडकरी का हुआ सम्मान

हालांकि इस हाईवोल्टेज मुकाबले पर बारिश का खतरा भी मंडरा रहा है, जिससे क्रिकेट प्रेमियों की चिंता बढ़ गई है। करीब 22 हजार दर्शकों की क्षमता वाले धर्मशाला स्टेडियम के गेट शाम 4:30 बजे से दर्शकों के लिए खोल दिए जाएंगे। मैच से पहले रविवार को दोनों टीमों ने जमकर अभ्यास कर रणनीति तैयार की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker