Trending

National Technology Day पर अमित शाह का संदेश

Amit Shah's Message on National Technology Day

दिल्ली/प्रतिनिधि : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने देश के तकनीक-प्रेमी युवाओं और टेक्नोक्रेट्स को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत के विकास में युवाओं की रचनात्मक क्षमता और तकनीकी नवाचार की महत्वपूर्ण भूमिका है।

यह भी पढ़िएः
SRA जनता दरबार में 150 शिकायतों का समाधान

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार कई क्रांतिकारी कदम उठा रही है, जिनसे देश में तकनीकी विकास को नई गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं की प्रतिभा और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार अवसर उपलब्ध करा रही है। गृहमंत्री ने उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और वे तकनीक के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर भारत को महानता की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker