Trending

Nagpur में नितिन गडकरी का हुआ सम्मान

Nitin Gadkari Honored in Nagpur

नागपुर/प्रतिनिधि : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari को नागपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में पहला “भाऊसाहेब चंद्रयान मेमोरियल अवॉर्ड” प्रदान किया गया। यह सम्मान देश निर्माण, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और जनहित में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश Vikas Sirpurkar ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर नितिन गडकरी ने कहा कि समाज और राष्ट्र के विकास के लिए कार्यकर्ताओं को निस्वार्थ भाव से अपने लक्ष्यों की पूर्ति हेतु समर्पित होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने भाऊसाहेब चंद्रयान के सामाजिक योगदान और नेतृत्व क्षमता को प्रेरणादायी बताया।

यह भी पढ़िएः
महाराष्ट्र में AI नीति लागू, लाखों छात्रों को ट्रेनिंग

यह पुरस्कार “सेंटर फॉर डेवलपमेंट रिसर्च” द्वारा वरिष्ठ नेता भाऊसाहेब चंद्रायन की जन्म शताब्दी के अवसर पर शुरू किया गया है। कार्यक्रम में उनकी जीवनी और संस्मरणों का भी विमोचन किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker