महाराष्ट्र में AI नीति लागू, लाखों छात्रों को ट्रेनिंग
AI Policy Implemented in Maharashtra; 1.5 Lakh Students to Receive Training
पुणे/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र जल्द ही देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है, जहां ‘लैंड टाइटलिंग एक्ट’ लागू किया जाएगा। राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने पुणे में यह जानकारी देते हुए कहा कि यह कानून जुलाई 2026 से लागू होगा। वह भारती विद्यापीठ की 62वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि राज्य सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नीति लागू कर दी है और इस क्षेत्र में करीब 1.5 हजार करोड़ रुपये के निवेश समझौते किए गए हैं। साथ ही 1.5 लाख विद्यार्थियों को एआई तकनीक का प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़िएः Mumbai में बाबासाहेब को ड्रोन शो से श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में मंत्री दादा भुसे ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के साथ संस्कृति, देशभक्ति और अनुशासन भी बेहद आवश्यक हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई को दूसरे डॉ. पतंगराव कदम स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।



