Mumbai में बाबासाहेब को ड्रोन शो से श्रद्धांजलि
Tribute to Babasaheb via Drone Show in Mumbai
मुंबई/प्रतिनिधि : मुंबई में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर सोशल जस्टिस एंड स्पेशल असिस्टेंस डिपार्टमेंट द्वारा भव्य ड्रोन शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दादर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज मैदान में संपन्न हुआ।
ड्रोन शो से जीवंत हुई बाबासाहेब की कहानी
ड्रोन शो के माध्यम से बाबासाहेब अंबेडकर के संघर्ष, शिक्षा, संविधान निर्माण और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, राज्य के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार, सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़िएः Rupali Chakankar से SIT की 6 घंटे पूछताछ
रामदास अठावले ने कहा कि बाबासाहेब द्वारा दिए गए संविधान ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार और सम्मान दिलाया है। वहीं, संजय शिरसाट ने पुस्तक प्रदर्शनी के माध्यम से बाबासाहेब के विचारों को पढ़ने और अपनाने की अपील की।



