Trending

Rupali Chakankar से SIT की 6 घंटे पूछताछ

SIT Interrogates Rupali Chakankar for 6 Hours

नाशिक/प्रतिनिधि : नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के अजीत पवार गुट की वरिष्ठ नेता Rupali Chakankar से भोंदू बाबा अशोक खरात मामले में नासिक की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने करीब छह घंटे तक पूछताछ की। रूपाली चाकणकर पुणे से नासिक पहुंचकर सीधे SIT कार्यालय गईं, जहां SIT प्रमुख तेजस्वी सतपुते की मौजूदगी में उनसे ट्रस्ट में उनकी भूमिका, ट्रस्टी बनाए जाने की प्रक्रिया और वित्तीय लेन-देन को लेकर सवाल किए गए। सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट से जुड़े राजनीतिक संपर्कों पर भी जानकारी मांगी गई।

यह भी पढ़िएः
सोच-समझकर करें ईंधन का उपयोग: CM फडणवीस

इधर, SIT ने अशोक खरात को शिरडी पुलिस से हिरासत में लेकर दोबारा पूछताछ शुरू कर दी है। ओजर जमीन घोटाले से जुड़े मामलों में नए खुलासों की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले फरवरी में नासिक क्राइम ब्रांच ने खरात को गिरफ्तार किया था। फिलहाल कोर्ट ने उन्हें 22 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज रखा है। चाकणकर ने जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker