Trending

सोच-समझकर करें ईंधन का उपयोग: CM फडणवीस

Use Fuel Judiciously: CM Fadnavis

नागपुर/प्रतिनिधि : कोविड महामारी और उसके बाद हुए वैश्विक युद्धों के कारण पूरी दुनिया आर्थिक और आपूर्ति संकट से जूझ रही है। इसका असर अनाज, ईंधन और खाद जैसी जरूरी वस्तुओं पर भी पड़ा है। केंद्र सरकार इस चुनौती से निपटने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशवासियों से राष्ट्रहित में संकल्प लेने और अपनी जिम्मेदारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की है। हैदराबाद में आयोजित एक जनसभा में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत माता और देश को सबसे ऊपर रखते हुए सभी नागरिकों को एकजुट होकर इस वैश्विक संकट का सामना करना होगा।

यह भी पढ़िएः
सिंधी समुदाय के संघर्ष को CM ने किया सलाम

वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने नागपुर में कहा कि प्रधानमंत्री की अपील के अनुसार सभी नागरिकों को ईंधन का सोच-समझकर उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया के संघर्ष के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण देश में तेल और गैस की उपलब्धता बनी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker