सिंधी समुदाय के संघर्ष को CM ने किया सलाम
CM Salutes the Struggle of the Sindhi Community
नागपुर/प्रतिनिधि : नागपुर में आयोजित विदर्भ सिंधी विकास परिषद के कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने सिंधी समुदाय के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शरणार्थी के रूप में भारत आए सिंधी समाज ने शून्य से अपनी नई शुरुआत की और आज व्यापार समेत देश के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज ने अपने परिश्रम, संघर्ष और उद्यमशीलता से देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
यह भी पढ़िएः Foreign Dependence घटाने पर पीएम मोदी का जोर
इस अवसर पर सिंधी समुदाय के लोगों को मालिकाना हक के पट्टे वितरित किए गए तथा नगरसेवकों का सम्मान भी किया गया। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि उल्हासनगर में सिंधी समाज के लोगों को अलग तरीके से रेगुलर करने का निर्णय लिया जाएगा, जिससे हजारों परिवारों को राहत मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस के हाथों प्रतीकात्मक रूप से 12 लोगों को पट्टे सौंपे गए।



