Foreign Dependence घटाने पर पीएम मोदी का जोर
PM Modi Emphasizes Reducing Foreign Dependence
विशेष/प्रतिनिधि : वैश्विक आर्थिक संकट और कोविड के बाद पैदा हुई चुनौतियों के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशवासियों से आत्मनिर्भरता और बचत का संकल्प लेने की अपील की है। हैदराबाद में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अनाज, ईंधन और खाद जैसी आवश्यक चीजों पर वैश्विक संकट का असर पड़ा है, लेकिन भारत मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने नागरिकों से पेट्रोल-डीजल का कम उपयोग करने, इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने और विदेशी यात्राओं से बचने का आग्रह किया।
यह भी पढ़िएः RBI-ECB ने बढ़ाया सेंट्रल बैंकिंग सहयोग
प्रधानमंत्री ने कहा कि सोने की खरीदारी और खाने के तेल की खपत कम करना भी देशभक्ति का हिस्सा है, जिससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी। उन्होंने खेती में केमिकल खाद और डीज़ल पंप के बजाय सोलर पंप अपनाने पर ज़ोर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि “मेड इन इंडिया” उत्पाद खरीदकर देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से भारत हर संकट से उबर जाएगा।



