Trending
RBI-ECB ने बढ़ाया सेंट्रल बैंकिंग सहयोग
RBI and ECB Enhance Central Banking Cooperation
विशेष/प्रतिनिधि : भारत के रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया और यूरोपियन सेंट्रल बैंक ने आपसी सहयोग को और मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा और ECB प्रेसिडेंट क्रिस्टीन लेगार्ड ने सेंट्रल बैंकिंग सहयोग के उद्देश्य से हस्ताक्षर किए। यह समझौता बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स की बैठक के दौरान स्विट्ज़रलैंड के बेसल शहर में हुआ। यह 2015 में हुए पुराने MoU का विस्तार है।
यह भी पढ़िएः Somnath Amrit Parv-2026 में शामिल होंगे मोदी
नए समझौते के तहत दोनों केंद्रीय बैंक वित्तीय स्थिरता, मौद्रिक नीति, बैंकिंग रेगुलेशन और डिजिटल फाइनेंस जैसे क्षेत्रों में नियमित सूचना आदान-प्रदान, नीति संवाद और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भारत और यूरोप के बीच वित्तीय संबंध और अधिक मजबूत होंगे।



