Trending
Somnath Amrit Parv-2026 में शामिल होंगे मोदी
Modi to Participate in Somnath Amrit Parv-2026
गुजरात/प्रतिनिधि : गुजरात में आज धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का भव्य संगम देखने को मिलेगा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ अमृत पर्व-2026 में शामिल होंगे। यह आयोजन सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री सबसे पहले भगवान सोमनाथ महादेव की विशेष पूजा-अर्चना और कुंभाभिषेक करेंगे। इसके बाद वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें विकास, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे।
यह भी पढ़िएः Iran के हमलों पर सऊदी अरब का कड़ा बयान
प्रधानमंत्री के स्वागत में भव्य रोड शो का भी आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल और डॉ. हर्ष संघवी भी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह से निगरानी रख रहा है।



