Trending

Iran के हमलों पर सऊदी अरब का कड़ा बयान

Saudi Arabia Issues Strong Statement on Iranian Attacks

विशेष/प्रतिनिधि : मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। Saudi Arabia ने ईरान द्वारा संयुक्त अरब अमीरात, कतर और कुवैत के क्षेत्रों और समुद्री सीमाओं को निशाना बनाकर किए गए हमलों की कड़ी निंदा की है। सऊदी अरब ने कहा कि वह खाड़ी देशों की सुरक्षा और स्थिरता के साथ मजबूती से खड़ा है। इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात ने भी कुवैत पर हुए ड्रोन हमलों को लेकर कड़ा विरोध जताया था।

यह भी पढ़िएः
Trump ने ठुकराया ईरान का शांति प्रस्ताव

यूएई के विदेश मंत्रालय ने इन हमलों को कुवैत की संप्रभुता का उल्लंघन और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया। कुवैत के रक्षा मंत्रालय के अनुसार देश के हवाई क्षेत्र में कई संदिग्ध और शत्रुतापूर्ण ड्रोन देखे गए, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इन घटनाओं से पूरे खाड़ी क्षेत्र में चिंता और तनाव बढ़ गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker