Trump ने ठुकराया ईरान का शांति प्रस्ताव
Trump Rejects Iran's Peace Proposal
विशेष/प्रतिनिधि : पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमरीका के राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान के नवीनतम शांति प्रस्ताव को पूरी तरह खारिज कर दिया है। सोशल मीडिया पर ट्रम्प ने कहा कि ईरान का प्रस्ताव अमरीका के लिए स्वीकार्य नहीं है। इससे पहले ईरान ने दावा किया था कि उसने संघर्ष समाप्त करने के उद्देश्य से अपना जवाब पाकिस्तान के माध्यम से अमरीका तक पहुंचाया है।
ईरान के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने कहा कि पश्चिमी देशों के साथ बातचीत को कमजोरी या आत्मसमर्पण के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। वहीं इस्राएल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu और ट्रम्प के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई।
यह भी पढ़िएः Solar Energy क्षमता में भारत ने रचा नया रिकॉर्ड
इस बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव और बढ़ गया है। फ्रांस का विमानवाहक पोत चार्ल्स डी गॉल क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है, जबकि ईरान ने किसी भी विदेशी सैन्य तैनाती पर कड़ा जवाब देने की चेतावनी दी है।



