Solar Energy क्षमता में भारत ने रचा नया रिकॉर्ड
India Sets New Record in Solar Energy Capacity
विशेष/प्रतिनिधि : भारत ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए विश्व में स्थापित क्षमता के मामले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। हाल ही में आई मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के अनुसार, भारत का तेजी से बढ़ता ग्रीन एनर्जी सेक्टर देश की विदेशी ऊर्जा निर्भरता को कम करने में अहम भूमिका निभाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बदलाव की वास्तविक सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि भारत सौर सेल, वेफर और पॉलीसिलिकॉन जैसे महत्वपूर्ण उपकरणों का घरेलू उत्पादन कितनी तेजी से बढ़ाता है।
यह भी पढ़िएः Jamnagar में पीएम मोदी का भव्य स्वागत
नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश की सौर मॉड्यूल उत्पादन क्षमता मार्च 2024 के 38 गीगावाट से बढ़कर मार्च 2025 में 74 गीगावाट तक पहुंच गई है। वहीं सौर सेल क्षमता भी 9 गीगावाट से बढ़कर 25 गीगावाट हो गई। हालांकि, भारत अभी भी कई महत्वपूर्ण सौर उपकरणों के लिए आयात पर काफी हद तक निर्भर बना हुआ है।



