Trending

Jamnagar में पीएम मोदी का भव्य स्वागत

Grand Welcome for PM Modi in Jamnagar

गुजरात/प्रतिनिधि : गुजरात के जामनगर में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य के विकास मॉडल की जमकर सराहना की। कार्यक्रम में मौजूद भारी जनसमूह ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। सभा स्थल पर लोगों का उत्साह देखने लायक था। पीएम ने जनता का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और मिले स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने गुजरात की तेज विकास गति, इंफ्रास्ट्रक्चर और जनकल्याण योजनाओं का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत का भी जिक्र किया और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

यह भी पढ़िएः
PMC और नाट्य परिषद का नि:शुल्क एक्टिंग कैंप

प्रधानमंत्री ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित अमृत महोत्सव समारोह की चर्चा करते हुए कहा कि यह भारत की सांस्कृतिक विरासत और आस्था का प्रतीक है। पीएम सोमवार को इस विशेष समारोह में भी शामिल होंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker