Trending

TVK प्रमुख विजय ने ली CM पद की शपथ

TVK Chief Vijay Sworn in as CM

विशेष/प्रतिनिधि: तमिलनाडु की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला, जब C. Joseph Vijay ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। विजय की पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कझगम ने विधानसभा चुनाव में 234 में से 108 सीटें जीतकर बड़ी सफलता हासिल की और 120 विधायकों का समर्थन प्राप्त कर सरकार बनाई।

यह भी पढ़िएः
IPL : Playoff की जंग में आमने-सामने CSK-LSG
https://tv1india.com/?p=30973

उनके साथ 9 मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिनमें के.जी. अरुणराज, आधव अर्जुन, एन. आनंद, सेल्वी एस. कीर्ताना और डॉ. टी.के. प्रभु प्रमुख हैं। शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi सहित तमिल फिल्म उद्योग की कई हस्तियां मौजूद रहीं। विजय 1967 के बाद तमिलनाडु के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बने हैं, जो किसी द्रविड़ दल से संबंध नहीं रखते।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker