Trending
IPL : Playoff की जंग में आमने-सामने CSK-LSG
IPL : CSK and LSG Face Off in Playoff Battle
विशेष/प्रतिनिधि: इंडियन प्रीमियर लीग में आज क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, जब Chennai Super Kings का सामना Lucknow Super Giants से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम फिलहाल 10 अंकों के साथ अंकतालिका में छठे स्थान पर मौजूद है, जबकि लखनऊ सुपरजायंट्स के खाते में केवल 6 अंक हैं और टीम अंतिम पायदान पर है। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है।
यह भी पढ़िएः Art of Living समारोह में पहुंचे पीएम मोदी https://tv1india.com/?p=30970
इस सीज़न में दोनों टीमों के तेज़ गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन कर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। चेन्नई अपने घरेलू मैदान का फायदा उठाने की कोशिश करेगी, वहीं लखनऊ जीत दर्ज कर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी। हालांकि मैच के दौरान बारिश खलल डाल सकती है, जिससे मुकाबले का रोमांच और बढ़ गया है।



