Trending
Archery World Cup में भारत की गोल्डन जीत
India's Golden Victory at the Archery World Cup
विशेष/प्रतिनिधि: शंघाई में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप चरण-2 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में भारत ने मेजबान चीन को बेहद रोमांचक मुकाबले में 5-4 से हराया। भारतीय टीम में अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और कुमकुम मोहोद शामिल थीं। मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
यह भी पढ़िएः TVK प्रमुख विजय ने ली CM पद की शपथ https://tv1india.com/?p=30976
इससे पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने दस बार की ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। इस जीत ने भारतीय महिला तीरंदाजी टीम की मजबूती और आत्मविश्वास को दुनिया के सामने साबित कर दिया है। भारत की इस ऐतिहासिक सफलता पर खेल प्रेमियों और देशभर में खुशी की लहर है।



