Trending

Art of Living समारोह में पहुंचे पीएम मोदी

PM Modi Attends Art of Living Celebration

बेंगलुरु/प्रतिनिधि: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बेंगलुरु में Art of Living Foundation के 45वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने संस्थान के नव-निर्मित ध्यान मंदिर का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने सेवा, आध्यात्मिकता और सामाजिक परिवर्तन में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए पर्यावरण संरक्षण, युवाओं को रोजगार और आंतरिक शुचिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में समाज की भागीदारी राजनीतिक व्यवस्था से अधिक प्रभावी साबित होती है।

यह भी पढ़िएः
Maharashtra FYJC एडमिशन का पूरा टाइमटेबल घोषित
https://tv1india.com/?p=30967

इसके बाद प्रधानमंत्री हैदराबाद जाएंगे, जहां वे लगभग 9,400 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें गुडेबेल्लूर-महबूबनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-167, वारंगल का पीएम मित्र पार्क तथा कैंसर मरीजों के लिए विशेष सिंधू अस्पताल प्रमुख हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker