Maharashtra FYJC एडमिशन का पूरा टाइमटेबल घोषित
Complete Timetable for Maharashtra FYJC Admissions Announced
नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : महाराष्ट्र राज्य में कक्षा XI के लिए केंद्रीय ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया (FYJC Admission 2026-27) का शेड्यूल घोषित कर दिया गया है। विद्यार्थियों के लिए पार्ट-1 और पार्ट-2 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब तक करीब 7 लाख 74 हजार विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। सभी छात्रों को महा FYJC एडमिशन पोर्टल पर जाकर आवेदन भरना होगा। जीरो राउंड प्रक्रिया 8 मई से 20 मई तक चलेगी, जिसमें रजिस्ट्रेशन, मेरिट लिस्ट, ऑब्जेक्शन और सीटों की जानकारी जारी की जाएगी। नियमित CAP राउंड-1 के लिए नया पंजीकरण और आवेदन सुधार 21 व 22 मई को होगा।
यह भी पढ़िएः TVK-Congress गठजोड़ पर DMK नाराज़ https://tv1india.com/?p=30964
23 से 26 मई के बीच सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया चलेगी और पहली एडमिशन लिस्ट 26 मई को जारी होगी। चयनित छात्रों को 26 से 28 मई के बीच संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करनी होगी। खाली सीटों की जानकारी 29 मई को जारी होगी, जबकि दूसरे राउंड का कार्यक्रम 30 मई को घोषित किया जाएगा। एडमिशन प्रोसेस के बारे में मदद के लिए, आप संबंधित ईमेल एड्रेस [support@mahafyjcadmissions.in] या हेल्पलाइन नंबर 8530955564 पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं।



