Trending
TVK-Congress गठजोड़ पर DMK नाराज़
DMK Upset Over TVK-Congress Alliance
मुंबई/प्रतिनिधि : तमिलनाडु की राजनीति में नया विवाद सामने आया है। अभिनेता Vijay की पार्टी तमिलागा वेट्री कड़गम को कांग्रेस के समर्थन मिलने से नाराज़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम ने लोकसभा में अपने सांसदों के लिए अलग सीट व्यवस्था की मांग की है। DMK ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर कहा है कि उसके सांसदों का कांग्रेस सदस्यों के बगल में बैठना उचित नहीं होगा। पार्टी का मानना है कि कांग्रेस का TVK के प्रति नरम रुख गठबंधन की भावना के खिलाफ है।
यह भी पढ़िएः Ashtavinayak के 3 मंदिर एक महीने रहेंगे बंद https://tv1india.com/?p=30961
इस मुद्दे पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि DMK की चिट्ठी और सांसदों की मांग पर विचार किया जाएगा। उन्होंने मुंबई में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बयान दिया। इस घटनाक्रम ने तमिलनाडु और IN-DIA गठबंधन की राजनीति को फिर गर्म कर दिया है।



