Ashtavinayak के 3 मंदिर एक महीने रहेंगे बंद
3 Ashtavinayak Temples to Remain Closed for One Month
मुंबई/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र के प्रमुख अष्टविनायक मंदिरों में चल रहे संरक्षण और मरम्मत कार्यों के चलते श्री मयूरेश्वर मंदिर, श्री चिंतामणि मंदिर और श्री सिद्धिविनायक मंदिर 10 मई 2026 से 9 जून 2026 तक भक्तों के दर्शन के लिए पूरी तरह बंद रहेंगे। यह निर्णय आर्कियोलॉजिकल डिपार्टमेंट की सिफारिश और पुणे डिवीजन के जॉइंट चैरिटी कमिश्नर के आदेश के बाद लिया गया है।
यह भी पढ़िएः Panhala में सदोबा दरगाह के पास अवैध कब्ज़ा https://tv1india.com/?p=30958
महाराष्ट्र सरकार ने अष्टविनायक मंदिरों के संरक्षण, मेंटेनेंस और रिपेयर के लिए विशेष फंड उपलब्ध कराया है। चिंचवड़ देवस्थान ट्रस्ट ने सरकार का आभार व्यक्त किया है। मंदिरों के मुख्य सभागृह और परिसर का पौराणिक स्वरूप बनाए रखते हुए पत्थरों से पुनर्निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान नियमित पूजा-पाठ और धार्मिक विधियां जारी रहेंगी, लेकिन आम भक्तों को मंदिर परिसर में प्रवेश और प्रत्यक्ष दर्शन की अनुमति नहीं होगी।



