Suvendu Adhikari बने बंगाल के पहले भाजपा CM
Suvendu Adhikari Becomes Bengal's First BJP Chief Minister
प.बंगाल/प्रतिनिधि : पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव के बीच भाजपा नेता Suvendu Adhikari ने राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल आर. एन. रवि ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुभेंदु अधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि वे जनता से गहराई से जुड़े नेता हैं और लोगों की आकांक्षाओं को बेहतर ढंग से समझते हैं। प्रधानमंत्री ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
यह भी पढ़िएः Punjab Kings के स्वागत में उमड़े क्रिकेट प्रेमी https://tv1india.com/?p=30931
इसके साथ ही दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम टुडू और निशीथ प्रमाणिक ने मंत्री पद की शपथ ली। पीएम मोदी ने इन नेताओं की जमीनी स्तर पर की गई मेहनत और राज्य सेवा की सराहना की। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई वरिष्ठ एनडीए नेता मौजूद रहे।



