Trending

Pandharpur से दबोचे गए खारघर लूटकांड के आरोपी

Accused in Kharghar Robbery Case Apprehended in Pandharpur

खारघर/लालचंद यादव : नवी मुंबई के खारघर क्षेत्र में 57 तोला सोने की लूट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। शिकायतकर्ता सुशांत नामदेव मोरे ने पुलिस को बताया कि 22 अप्रैल 2026 को वे अपने मित्र के साथ बेलापुर के एक होटल में भोजन करने गए थे। घर लौटने के दौरान तीन अज्ञात आरोपियों ने उन पर हमला कर चाकू से हाथ पर वार किया और उनके पास मौजूद 57 तोला सोना लूटकर फरार हो गए।

7 Accused Arrested for Robbing 57 Tolas of Gold in Kharghar
7 Accused Arrested for Robbing 57 Tolas of Gold in Kharghar

मामले की गंभीरता को देखते हुए विक्रम कैटभ के मार्गदर्शन में छह विशेष जांच टीमें गठित की गईं। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि शिकायतकर्ता के परिचित अभिनंदन माली ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी हर्षद सागरे और राहुल उर्फ अमित गली को पंढरपुर क्षेत्र से हिरासत में लिया गया।

यह भी पढ़िएः
Suvendu Adhikari बने बंगाल के पहले भाजपा CM
https://tv1india.com/?p=30934

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 57 तोला सोने के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किए हैं। फिलहाल पांच आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि दो आरोपी पुलिस कस्टडी में हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker