Trending

Punjab Kings के स्वागत में उमड़े क्रिकेट प्रेमी

Cricket Enthusiasts Flock to Welcome Punjab Kings

हिमाचल प्रदेश/प्रतिनिधि : आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबलों को लेकर हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले तीन अहम मुकाबलों के लिए Punjab Kings की टीम 7 मई को धर्मशाला पहुंची। शुक्रवार देर रात खिलाड़ी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रेडिसन ब्लू होटल से मैक्लोडगंज स्थित होटल मैक्लो डिनर पहुंचे। टीम के पहुंचते ही होटल परिसर के बाहर प्रशंसकों और पर्यटकों की भारी भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़िएः
NMMC कमिश्नर डॉ. शिंदे ने किया मोरबे डैम दौरा
https://tv1india.com/?p=30927

क्रिकेट फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए देर रात तक इंतजार करते रहे और खिलाड़ियों के वीडियो भी बनाते नजर आए। खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और पुलिस द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे। धर्मशाला में होने वाले आईपीएल मुकाबलों को लेकर पूरे क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह का माहौल बना हुआ है और दर्शकों में मैचों को लेकर खासा क्रेज देखने को मिल रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker