Trending

NMMC कमिश्नर डॉ. शिंदे ने किया मोरबे डैम दौरा

NMMC Commissioner Dr. Shinde Visits Morbe Dam

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में पानी आपूर्ति करने वाले मोरबे डैम परियोजना का निरीक्षण करते हुए म्युनिसिपल कमिश्नर डॉ. कैलाश शिंदे ने जलसंकट की संभावनाओं को देखते हुए अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। मौसम विभाग द्वारा इस वर्ष ‘एल-नीनो’ प्रभाव के कारण सामान्य से 6 से 8 प्रतिशत कम बारिश और मानसून देर से आने की संभावना जताई गई है। इसी पृष्ठभूमि में कमिश्नर ने मोरबे डैम का दौरा कर जलसंग्रह की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।

Inspection of Morbe Dam; Appeal to Conserve Water
Inspection of Morbe Dam; Appeal to Conserve Water
यह भी पढ़िएः
शिक्षा विकास में Ramsheth Thakur की बड़ी पहल
https://tv1india.com/?p=30923

निरीक्षण के दौरान उन्होंने डैम क्षेत्र के दोनों किनारों का सर्वे किया। एक ओर अंबेवाड़ी तक 7.5 किलोमीटर और दूसरी ओर पिरकाटवाड़ी व उमरनेवाड़ी तक 11 किलोमीटर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। कमिश्नर ने डैम परिसर के आसपास हो रहे निजी निर्माणों को गंभीरता से लेते हुए जमीन की माप, सीमांकन और आवश्यक स्थानों पर तत्काल फेंसिंग लगाने के निर्देश दिए।

डॉ. शिंदे ने बताया कि फिलहाल मोरबे डैम में अगले 85 दिनों के लिए पर्याप्त जलसंग्रह उपलब्ध है। उन्होंने नागरिकों से पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि भविष्य की जल आपूर्ति योजना बारिश की स्थिति और अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद तय की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker