Trending

शिक्षा विकास में Ramsheth Thakur की बड़ी पहल

Ramsheth Thakur’s Major Initiative for Educational Development

पनवेल/सान्वी देशपांडे : रयत शिक्षण संस्था के विकास के लिए पूर्व सांसद, समाजसेवी और संस्था के मैनेजिंग काउंसिल सदस्य रामशेठ ठाकुर तथा उनकी पत्नी शकुंतला ठाकुर ने इस वर्ष भी ठाकुर इंफ्राप्रोजेक्ट लिमिटेड के माध्यम से 3 करोड़ 62 लाख रुपये का दान दिया। संस्था को अब तक 100 करोड़ रुपये से अधिक का योगदान देने वाले रामशेठ ठाकुर दंपति का शुक्रवार को सतारा स्थित कर्मवीर भूमि पर सार्वजनिक सम्मान किया गया।

Sharad Pawar Honors Ramsheth Thakur
Sharad Pawar Honors Ramsheth Thakur

शरद पवार ने किया रामशेठ ठाकुर का सम्मान

संस्था के संस्थापक पद्मभूषण कर्मवीर भाऊराव पाटिल की 67वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संस्था के चेयरमैन Sharad Pawar ने ठाकुर परिवार के शैक्षणिक और सामाजिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि रामशेठ ठाकुर ने आदिवासी, ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में शिक्षा के विस्तार के लिए लगातार सहयोग दिया है।

यह भी पढ़िएः
World Thalassemia Day पर वाशी में बड़ा आयोजन
https://tv1india.com/?p=30919

कार्यक्रम में हजारों रयत सेवकों की उपस्थिति में शकुंतला ठाकुर और नगरसेवक परेश ठाकुर का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर सुप्रिया सुले, दिलीप वलसे पाटिल, रोहित पवार समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे। साथ ही शिक्षा, शोध, समाजसेवा और खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को ‘कर्मवीर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker