Trending

World Thalassemia Day पर वाशी में बड़ा आयोजन

Navi Mumbai : Inauguration of the New Ward at the Thalassemia Center

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : ‘वर्ल्ड थैलेसीमिया डे’ के अवसर पर वाशी स्थित मुंबादेवी ब्लड और थैलेसीमिया डे-केयर सेंटर में नए बड़े वार्ड का उद्घाटन उत्साह और सामाजिक प्रतिबद्धता के माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को बेहतर इलाज, सुरक्षित वातावरण और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माननीय श्री संजीव नाइक साहेब, पूर्व मेयर, नवी मुंबई महानगरपालिका ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के लिए इस प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं अत्यंत आवश्यक हैं। वहीं रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर माननीय श्री हर्ष माकोल साहेब ने भी संस्था को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Navi Mumbai : Inauguration of the New Ward at the Thalassemia Center
Navi Mumbai : Inauguration of the New Ward at the Thalassemia Center
यह भी पढ़िएः
Mumbai Water Metro प्रोजेक्ट को मिली नई रफ्तार
https://tv1india.com/?p=30916

इस अवसर पर महाराष्ट्र शासन के मेडिकल एजुकेशन एंड ड्रग्स विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी माननीय श्री मंगेश चिवटे साहेब के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया। श्वास फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. जीवन सगेरे, डायरेक्टर श्रीमती माधुरी सगेरे, श्री रमेश बिरादर और श्री नारायण जोगदंड ने लोगों से थैलेसीमिया के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने, रक्तदान शिविर आयोजित करने और इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker