Trending

Mumbai Water Metro प्रोजेक्ट को मिली नई रफ्तार

Mumbai Water Metro Project Gains New Momentum

मुंबई/प्रतिनिधी : मुंबई वॉटर मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis की मौजूदगी में महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड और नॉर्वे की HiK AS के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते पर महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड के CEO प्रदीप पी. और HiK AS के प्रेसिडेंट चार्ल्स पेमब्रोक बिर्स ने साइन किए।राज्य सरकार मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में बढ़ती ट्रांसपोर्ट जरूरतों को देखते हुए एक आधुनिक, पर्यावरण अनुकूल और सस्टेनेबल वॉटर ट्रांसपोर्ट सिस्टम विकसित करने की दिशा में काम कर रही है।

यह भी पढ़िएः
धर्मवीर Anand Dighe नाम से बनेंगे ट्रैफिक गार्डन
https://tv1india.com/?p=30913

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रोजेक्ट देश में मॉडर्न वॉटर ट्रांसपोर्ट का नया अध्याय साबित होगा। उनका मानना है कि मुंबई जैसे महानगर में जलमार्गों का प्रभावी उपयोग ट्रैफिक दबाव कम करेगा और भविष्य में देश के अन्य शहरों के लिए भी यह मॉडल मार्गदर्शक बनेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker