धर्मवीर Anand Dighe नाम से बनेंगे ट्रैफिक गार्डन
Traffic Gardens to be Established in the Name of 'Dharmveer Anand Dighe'
मुंबई/प्रतिनिधी : महाराष्ट्र में बढ़ते सड़क हादसों को रोकने और बच्चों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर Pratap Sarnaik ने बताया कि ट्रांसपोर्ट विभाग ने धर्मवीर आनंद दिघे के नाम पर राज्यभर में 60 ट्रैफिक गार्डन विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया है। हर जिले में कम से कम एक ट्रैफिक गार्डन बनाया जाएगा, जिसे लगभग एक एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा।
यह भी पढ़िएः Assam में 12 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण https://tv1india.com/?p=30910
इन गार्डन में छोटी सड़कें, ट्रैफिक सिग्नल, ज़ेबरा क्रॉसिंग, दिशा सूचक बोर्ड और छोटी गाड़ियों के रेप्लिका लगाए जाएंगे, ताकि छात्र प्रैक्टिकल तरीके से ट्रैफिक नियम सीख सकें। गार्डन आम नागरिकों के लिए भी खुले रहेंगे और ड्राइविंग लाइसेंस प्रशिक्षण हेतु ट्रायल ट्रैक की सुविधा भी उपलब्ध होगी। साथ ही दुर्लभ पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण और भविष्य की ई-वाहन तकनीक के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।



