Trending

Assam में 12 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण

New Government's Swearing-in Ceremony in Assam on May 12

असम/प्रतिनिधी : असम में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। BJP और NDA की महत्वपूर्ण बैठक 10 मई को आयोजित की जाएगी, जिसमें विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। असम राज्य BJP अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को आयोजित होगा।

यह भी पढ़िएः
Maharashtra SSC रिजल्ट 2026: 92.9% छात्र पास
https://tv1india.com/?p=30907

उन्होंने कहा कि इस भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी समारोह में मौजूद रहेंगे। राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर BJP और NDA कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यह कार्यक्रम शक्ति प्रदर्शन और आगामी रणनीति के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker