Trending

Maharashtra SSC रिजल्ट 2026: 92.9% छात्र पास

Maharashtra SSC Results 2026: 92.9% Students Pass

मुंबई/प्रतिनिधी : महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने मार्च 2026 में आयोजित SSC यानी 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बोर्ड के चेयरमैन त्रिगुण कुलकर्णी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस वर्ष राज्य का कुल रिज़ल्ट 92.9 प्रतिशत रहा। कोंकण डिवीज़न ने 97.62 प्रतिशत परिणाम के साथ राज्य में पहला स्थान हासिल किया, जबकि छत्रपति संभाजी नगर डिवीज़न का परिणाम सबसे कम 88.41 प्रतिशत दर्ज किया गया।

यह भी पढ़िएः
Solapur में डिजिटल जनगणना को तेज़ प्रतिक्रिया
https://tv1india.com/?p=30904

इस साल भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। 94.96 प्रतिशत छात्राएं सफल रहीं, जबकि 89.56 प्रतिशत छात्र पास हुए। पुणे, नागपुर, मुंबई, नासिक, लातूर, अमरावती, कोल्हापुर, कोंकण और छत्रपति संभाजी नगर समेत नौ डिवीज़नल बोर्ड में कुल 15 लाख 55 हजार 26 रेगुलर छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 14 लाख 20 हजार 486 छात्र सफल हुए। छात्र अपना रिज़ल्ट और डिजिटल मार्कशीट DigiLocker पर भी देख सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker