Trending

IPL: आज RR और GT के बीच कांटे की टक्कर

IPL: A Fierce Clash Between RR and GT Today

विशेष/प्रतिनिधी : आईपीएल में आज रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। दोनों टीमों के 10 मैचों में 6 जीत और 4 हार के साथ 12-12 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के कारण राजस्थान चौथे और गुजरात पांचवें स्थान पर है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस शानदार फॉर्म में है और टीम लगातार तीन मैच जीत चुकी है। वहीं रियान पराग की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स पिछले पांच मुकाबलों में तीन हार झेल चुकी है।

यह भी पढ़िएः
TCS अत्याचार केस में आरोपी निदा खान गिरफ्तार
https://tv1india.com/?p=30895

दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें गुजरात ने 6 और राजस्थान ने 3 मैच जीते हैं। इस सीजन के पहले मुकाबले में राजस्थान ने गुजरात को 6 रन से हराया था। राजस्थान के लिए सबसे बड़ी चिंता उसकी गेंदबाजी है, क्योंकि टीम पिछले दो मैचों में 220 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद जीत नहीं बचा सकी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker