Trending

TCS अत्याचार केस में आरोपी निदा खान गिरफ्तार

Accused Nida Khan Arrested in TCS Atrocities Case

नाशिक/प्रतिनिधी : नासिक में TCS कंपनी से जुड़े अत्याचार और कथित धर्म परिवर्तन के दबाव के मामले में फरार आरोपी निदा खान को पुलिस ने देर रात छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई कोर्ट द्वारा उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद की गई। नासिक सिटी पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने छत्रपति संभाजीनगर पुलिस के सहयोग से लगातार दो दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाया। जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन नारेगांव इलाके में मिलने पर सादे कपड़ों में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर उसे हिरासत में लिया।

यह भी पढ़िएः
Kerala विधानसभा में UDF को स्पष्ट बहुमत
https://tv1india.com/?p=30892

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि स्थानीय नगरसेवक मतीन मजीद पटेल ने आरोपी को पनाह दी थी। इसके बाद उन्हें भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। पुलिस कमिश्नर प्रवीण पवार के मार्गदर्शन में चल रही जांच में आरोपी को मदद पहुंचाने वाले अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker