Trending
IPL मैच में नकली टिकट गिरोह का भंडाफोड़
Fake Ticket Racket Busted During IPL Match
विशेष/प्रतिनिधी : लखनऊ में IPL मैच के दौरान नकली टिकट बेचकर दर्शकों से ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। साइबर सेल और सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में छत्तीसगढ़ के चार युवकों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में फर्जी IPL टिकट, लैपटॉप, मोबाइल फोन, प्रिंटर और डिजाइनिंग उपकरण बरामद किए गए हैं।
यह भी पढ़िएः IPL: आज RR और GT के बीच कांटे की टक्कर https://tv1india.com/?p=30898
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह सोशल मीडिया पर वायरल असली टिकटों की तस्वीरें डाउनलोड करता था और फिर डिजाइनिंग सॉफ्टवेयर की मदद से हूबहू नकली टिकट तैयार करता था। इसके बाद ये टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से ऊंचे दामों पर बेचे जाते थे। कई दर्शक स्टेडियम पहुंचने के बाद ठगी का शिकार होने का पता चलने पर परेशान हो गए। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की तलाश में जुटी है।



