Trending

Kerala विधानसभा में UDF को स्पष्ट बहुमत

UDF Secures Clear Majority in Kerala Assembly

केरल/प्रतिनिधी : केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 140 सदस्यीय विधानसभा में 71 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस ऑब्ज़र्वर अजय माकन ने बताया कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि विधायक दल के नेता के चयन का पूरा अधिकार कांग्रेस हाईकमान को दिया जाए। उन्होंने कहा कि बैठक में लिए गए फैसले की रिपोर्ट पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भेज दी गई है।

यह भी पढ़िएः
Maharashtra में 134 किमी फोर-लेन हाईवे को मंजूरी
https://tv1india.com/?p=30889

अब कांग्रेस नेतृत्व ही केरल कांग्रेस लेजिस्लेचर पार्टी के नेता के नाम पर अंतिम फैसला करेगा। UDF की इस जीत को राज्य में कांग्रेस की बड़ी राजनीतिक वापसी माना जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी में चर्चाएं तेज हो गई हैं और सभी की नजर अब कांग्रेस हाईकमान के अगले फैसले पर टिकी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker