Bihar: प्रधान लिपिक 37 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Head Clerk Arrested in Bihar for Accepting ₹37,000 Bribe

बिहार/प्रतिनिधी : बिहार के जमुई जिले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोनो प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के प्रधान लिपिक रूपेश कुमार को 37 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी अस्पताल कार्यालय परिसर से की गई। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि चिरैया क्षेत्र में पदस्थापित एएनएम राजनंदिनी ने शिकायत दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़िएः
Archery World Cup में चमके सिमरनजीत और साहिल
https://tv1india.com/?p=30874

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि प्रधान लिपिक वेतन भुगतान के बदले एक महीने के वेतन के बराबर रिश्वत मांग रहा था।शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो ने मामले की गोपनीय जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज कर विशेष धावा दल का गठन किया गया। पूर्व निर्धारित योजना के तहत टीम ने कार्रवाई करते हुए रूपेश कुमार को 37 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker