India-UK टेक्सटाइल मशीनरी समझौता घोषित
India-UK Textile Machinery Agreement Announced
मुंबई/प्रतिनिधी : मुंबई में आज भारत और इंग्लैंड के बीच टेक्सटाइल मशीनरी कोऑपरेशन की औपचारिक घोषणा की गई। इस समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच टेक्सटाइल मशीनरी और टेक्नोलॉजी के आदान-प्रदान को मजबूत करना है। इस सहयोग के जरिए टेक्सटाइल सेक्टर में एक सुरक्षित और प्रोटेक्टिव बाइलेटरल ट्रेड चैनल विकसित किया जाएगा, जिससे व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। एग्रीमेंट पर इंडियन टेक्सटाइल कमिश्नर वृंदा देसाई और ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर सुजीत थॉमस की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए। अधिकारियों के अनुसार यह साझेदारी आधुनिक टेक्सटाइल मशीनरी, नई तकनीक और उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर विशेष फोकस करेगी।
यह भी पढ़िएः Bihar: प्रधान लिपिक 37 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार https://tv1india.com/?p=30877
इस पहल का मुख्य लक्ष्य वर्ष 2030 तक भारतीय टेक्सटाइल और रेडीमेड गारमेंट बाजार को 350 बिलियन डॉलर तक पहुंचाना है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस सहयोग से भारतीय टेक्सटाइल उद्योग को वैश्विक बाजार में नई मजबूती मिलेगी।



