Trending

असम में BJP की हैट्रिक, NDA को 82 सीटें

BJP Scores a Hat-trick in Assam; NDA Secures 82 Seats

असम/प्रतिनिधि : असम विधानसभा चुनाव में Himanta Biswa Sarma की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर राजनीतिक हैट्रिक बना ली है। BJP के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन ने 126 में से 82 सीटों पर जीत हासिल कर राज्य में अपना दबदबा और मजबूत कर लिया है। वहीं, कांग्रेस को इस बार केवल 19 सीटों से संतोष करना पड़ा, जो उसके लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

इस चुनाव में NDA और कांग्रेस गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला था, लेकिन मतदाताओं ने एक बार फिर BJP सरकार पर भरोसा जताया। पिछले चुनाव में NDA को 75 सीटें और कांग्रेस गठबंधन को 50 सीटें मिली थीं, जबकि इस बार BJP की सीटों में बढ़ोतरी और कांग्रेस की सीटों में भारी गिरावट देखने को मिली है। यह परिणाम सरमा की नेतृत्व क्षमता और संगठन की रणनीति की सफलता को दर्शाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker