Trending

BJP की जीत पर होली-दीवाली सा माहौल

Holi-Diwali-like Atmosphere Following BJP's Victory

बिहार/प्रतिनिधि : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की अप्रत्याशित और ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार के सहरसा में जश्न का माहौल देखने को मिला। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर कार्यकर्ताओं ने गुलाल उड़ाकर, आतिशबाजी कर और मिठाइयाँ बाँटकर खुशी जाहिर की। इस दौरान होली और दीपावली जैसा उत्सव मनाया गया, जहाँ कार्यकर्ता एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए। पूरे कार्यक्रम के दौरान “भारत माता की जय”, “बंगाल फतह कायम रहेगा” और Narendra Modi–Amit Shah जिंदाबाद जैसे नारों से माहौल गूंजता रहा।

भाजपा नेता विजय बसंत ने इसे सनातन संस्कृति की जीत बताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के संघर्ष का यह परिणाम है। वहीं नगर मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने इसे जनता के विश्वास और बदलाव की इच्छा का प्रतीक बताया। देर रात तक शहर में उत्सव का माहौल बना रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker