Trending

BJP का प्रशिक्षण महाअभियान 2026 शुरू

BJP Launches 'Training Mega-Campaign 2026'

दिल्ली/प्रतिनिधि : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाना और उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाना रहा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, लखिंदर पासवान सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़िएः 
Acid Attack की परिभाषा पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
https://tv1india.com/?p=30769

कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सुदृढ़ करने के साथ-साथ उन्हें जमीनी स्तर पर अधिक प्रभावी बनाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इससे संगठन को नई ऊर्जा मिलती है और पार्टी का जनाधार मजबूत होता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker